लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण का प्रचार मंगलवार शाम समाप्त हो रहा है. ऐसे में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुट गई हैं.

इस चरण में 13 जिलों की 49 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है. बीएसपी, एसपी, बीजेपी, और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की 50 से अधिक जनसभाएं करने की योजना है. 

सपा मुखिया मुलायम सिंह फिरोजाबाद और कांशीरामनगर, भाजपा नेता राजनाथ सिंह फिरोजाबाद, एटा, और औरैया, भाजपा नेता उमा भारती महोबा, झ्झांसी और कानपुर, भाजपा नेता सुषमा स्वराज औरैया और मथुरा, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मैनपुरी, बुलंदशहर और मेरठ में जनसभाएं करेंगे. वहीं बसपा प्रमुख एवं मुख्यमंत्री मायावती अलीगढ़ और आगरा में चुनावी रैलियों को सम्बोधित करेंगी.

पांचवे चरण में जिन 13 जिलों में मतदान होना है, उनमें एटा, कांशीरामनगर, कानपुर, रमाबाईनगर, महोबा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, औरैया, इटावा, ललितपुर, मैनपुरी और फिरोजाबाद शामिल हैं.

Tags:

    article comments powered by Disqus