लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें दौर के लिए गुरुवार को वोटिंग होगी. पांचवें दौर में 13 जिलों की 49 सीटों पर मतदान होगा. पांचवें दौर की वोटिंग में बुंदेलखंड सहित मुलायम का गढ़ भी शामिल है.
सात चरणों में होने वाले यूपी चुनाव में अब पांचवें दौर की बारी है. गुरुवार को 13 जिलों की जिन उनचास सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें फिरोजाबाद, कांशीराम नगर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात (अकबरपुर), झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा हैं.
गुरुवार को डेढ़ करोड से ज्यादा वोटर आठ सौ चालीस उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.
इस दौर में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा उनमें चरखारी से बीजेपी की उमा भारती और जसवंत नगर से समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव प्रमुख हैं.
Tags:







