पुट्टापर्थी: सत्य साईं के निधन के साथ ही उनके वारिस को लेकर खींचतान की खबरों के बीच सेंट्रल ट्रस्ट के सदस्यों ने साफ किया है कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है और अगला चेयरमैन जल्द ही नियुक्त कर लिया जाएगा.

सत्य साईं के निधन के बाद अपने पहले प्रेस कॉंफ्रेंस में ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा, "जब अगले हफ्ते ट्रस्ट के न्यासी और प्रबंधन परिषद के सदस्य बैठेंगे तो चेयरमैन का चुनाव हो जाएगा."

गुरुवार को न्यासियों का साफ कहना है कि उत्तराधिकार के को लेकर उनके बीच कोई मतभेद नहीं है.

ट्रस्ट की ओर से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे भारतीय उद्योग परिसंघ यानी सीआईआई के पूर्व चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने कहा, "बाबा ने अपने विभिन्न कार्यों से जो परंपरा कायम की है वो सर्वमान्य है. उनके गौरवशाली परंपरा का पालन हम उनकी मूल भावनाओं के साथ करेंगे और उनके मूल्यों को बनाए रखेंगे.

ग़ौरतलब है कि रविवार को सत्य साईं का निधन हो गया था. उन्होंने अपने पीछे 40 हज़ार करोड़ रुपए के साम्राज्य वाला ट्रस्ट छोड़ गए हैं और खबरें हैं कि ट्रस्ट के चेयरमैन को लेकर टॉप मैनेजमेंट में मतभेद है.


article comments powered by Disqus