उत्तर प्रदेश के चौथे दौर के मतदान में भारी संख्या में वोटरों की तादाद विभिन्न मतदान केंद्रों पर देखी जा रही है. युवा भी इस चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं.
लखनऊ में कई बड़ी सियासी हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मुख्यमंत्री मायावती ने भी अपना वोट डाला और पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी साल 2007 से बड़ी जीत दर्ज करेंगी.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपने बेटे और यूपी बीजेपी के सचिव पंकज सिंह के साथ अपना वोट डाला.
लखनऊ में राज्यपाल बीएल जोशी ने अनपी पत्नी के साथ सुबह करीब आठ बजे लखनऊ मांटेसरी स्कूल मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डाला.
वैसे तो चौथे दौर में जहां-जहां मतदान हो रहे हैं वहां-वहां पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं. यह नज़ारा लखनऊ के एक मतदान केंद्र का है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में मतदान से पहले अपना शिनाख्ती कार्ड दिखाती हुई महिलाएं. हर जाति और धर्म के लोग बड़े जोश के साथ मतदान में हिस्सा में ले रहे हैं.
सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बुज़ुर्ग भी बड़े जोश-व-खरोश के साथ भाग ले रहे हैं.

Tags:

    article comments powered by Disqus