सोनाक्षी जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'जोकर' में नए अवतार में नज़र आने वालीं हैं. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नज़र आएंगे. सोनाक्षी ने इस फिल्म में जमकर ठुमके लगाए हैं. इस गाने के बोल हैं: डांस करले इंग्लिश में और नाच ले तू हिंदी में..
इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और श्रेयस तलपड़े भी हैं.
फिल्म की इन तस्वीरों को सोनाक्षी ने ट्विटर पर शेयर भी किया है.
सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा है कि एक महीना शूटिंग में कैसे गया पता ही नहीं चला.
लगता है कि जोकरों की ये टोली दर्शकों का दिल चुरा ही लेगी.
इस फिल्म की कोरियोग्राफर फराह खान हैं.
सोनाक्षी ने हाल ही में भारत आए एकॉन से भी मुलाकात की. एकॉन जाने-माने रैप स्टार हैं.
सोनाक्षी को जिम जाने का भी बहुत शौक है. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना काफी वजन घटाया था.
सोनाक्षी की विज्ञापन जगत में भी पूछ काफी बढ़ गई है. हैदराबाद में एक ब्रांड के प्रमोशन के दौरान मस्ती के मूड में सोनाक्षी.
सोनाक्षी को उनके अभिनय के लिए कई पुरुस्कारों से भी नवाज़ा गया.

 


article comments powered by Disqus