altब्यूनस आयर्स: अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में बुधवार को हुई रेल दुर्घटना में एक बच्चे सहित 49 लोगों की मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि आठ डिब्बों वाली रेलगाड़ी ने 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से राजधानी के व्यस्ततम स्टेशन वंस में सुबह 8:30 बजे प्रवेश किया और बफर (एक डिब्बे को दूसरे से जोड़ने वाला हिस्सा) से टकरा गई.

मोरेनो से ब्यूनस आयर्स से ओर रही इस रेलगाड़ी में 800 से 1000 लोग सवार थे.

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना हो सकता है लेकिन रेलगाड़ी के घायल चालक के बयान का इंतजार किया जा रहा है.

परिवहन सचिव जुआन पाब्लो शियावी ने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा, "रेलगाड़ी ने स्टेशन में सामान्य रफ्तार से प्रवेश किया. हम नहीं जानते कि आखिरी 40 मीटर में क्या हुआ?"

रेल यूनियन के नेताओं ने दुर्घटना कारण रेल व्यवस्था के रखरखाव की उपेक्षा करना बताया है.


article comments powered by Disqus